1000777139

एनआई एक्ट में दो साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

1000777139

शिवपुरी। फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सतनवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना सतनवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 2364/24 में फरार चल रहे स्थायी वारंटी मलखान आदिवासी (41) निवासी ग्राम मामोनी, थाना सतनवाड़ा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे जिला न्यायालय ग्वालियर में पेश किया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक निरंजन सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक सोनू रजक, आरक्षक प्रशांत गुर्जर एवं चालक आरक्षक सोनू गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *