शहर में कल फिर 2 दर्जन से अधिक कॉलोनियों मे नहीं आएगी लाईट, देखिए कहां-कहां…

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.वी. फतेहपुर फीडर के 11 के.व्ही. न्यू बस स्टेन्ड, मनियर एवं 11 के.व्ही.फतेहपुर फीडर पर 04 जून को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त फीडरों के बंद रहने से 04 जून को प्रातः 6 बजे से प्रातः 11 बजे तक श्रीराम कालोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हाथी खाना, सिटी सेन्टर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टेन्ड से संबंधित क्षेत्र, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गाँव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नं. कोठी के पास आदि संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Advertisement
