16 साल की युवती को भागकर हरियाणा ले गया पवन, बरामद किया तो बोली- KIDNAP कर RAPE किया है

शिवपुरी। खबर जिले के सीहोर थाना क्षेत्र से है पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को हरियाणा के गुरुग्राम से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को ग्राम चिताहरी निवासी एक व्यक्ति ने थाना सीहोर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्ष 10 माह की पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
थाना प्रभारी जूली तोमर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। लगातार तलाश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 2 जून को गुरुग्राम (हरियाणा) पहुंचकर नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी मेरा अपहरण किया ओर मुझे हरियाणा ले गया जहां उसने मेरे साथ रेप किया है। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(2)(एम), 127(4) बीएनएस तथा पोक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी पवन बाथम (28) निवासी ग्राम चिताहरी को गिरफ्तार कर न्यायालय करैरा में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जूली तोमर, नारायण बंजारा, बेताल सिंह गुर्जर, देवेंद्र परिहार, हुकम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अवदेश रावत, साहिल खान, राजकुमार, विनोद कुमार तथा साइबर सेल के विकास और आलोक व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
