BREAKING NEWS: खेत में पानी देने को लेकर विवाद: भतीजे ने चाची के सिर में लट्ठ मारा, चाचा ने भतीजे में गोली मार दी

करैरा। खबर जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के बम्हारी गांव से आ रही है। जहां आज खेत में पानी देने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विबाद हो गया। यह विबाद इतना बढ गया कि चाचा ने अपने ही भतीजे को देशी कट्टे से गोेली मार दी। इस विबाद में एक युवक की पीठ में गोली लगी है। घायल भतीजे को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार विजयराम जाटव उम्र 30 साल निवासी बम्हारी थाना दिनारा अपने खेत में पानी दे रहा था। तभी उसका चाचा भैयालाल जाटव वहां आ गया और भैयालाल और विजयराम में विबाद हो गया। यह विबाद इतना बढ गया कि दोनों पक्षों की और से जमकर लाठी लुहांगी चलने लगे। इसी दौरान विजयराम पक्ष ने भैयालाल की पत्नि के सिर में लट्ट मार दिया। उसके बाद भैयालाल आपा खो बैठा और उसने विजयराम में गोली मार दी।

बताया गया है कि गोली विजयराम के कंधें में लगी है। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन विजयराम को लेकर करैरा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने गोली लगने की घटना की पुष्ठि की। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में भैयालाल और उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया। वही इस मामले में आरोपी भैयालाल की पत्नि की शिकायत पर विजयराम और उसके परिवार के दो लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *