सीमांकन विवाद में 13 वर्षीय बच्ची पर कुल्हाड़ी से हमला, वीडियो बनाने पर भड़के चचेरे भाई

1000738281

शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के सकलपुर गांव में जमीन सीमांकन को लेकर मंगलवार दोपहर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान घटना का वीडियो बना रही 13 वर्षीय बच्ची पर उसके ही चचेरे भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष के कौशलेन्द्र राजावत के मुताबिक, उनकी बोर वाली जमीन के सीमांकन के लिए पटवारी गांव पहुंचे थे। मौके पर परिवार के दोनों पक्ष मौजूद थे, लेकिन सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही पटवारी वापस लौट गए। इसके बाद जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान वीरेन्द्र राजावत गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच कौशलेन्द्र की बेटी यशिका राजावत अपने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड करने लगी। वीडियो बनाते देख वीरेन्द्र भड़क गया और उसने कुल्हाड़ी से यशिका पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची के पैर, जांघ, टखने और हाथ में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद परिजनों ने बीच-बचाव कर बच्ची को बचाया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। सतनवाड़ा थाना पुलिस ने कौशलेन्द्र की शिकायत पर आरोपी वीरेन्द्र राजावत, आदित्य राजावत और पुनीत राजावत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *