1000735218

ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद

150 CCTV खंगालने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

1000735218

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आदतन अपराधी छोटा सूरज पारदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 1.50 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार, 22 जून 2025 को फरियादी अजय सोनी निवासी लक्ष्मीगंज मोहल्ला रन्नौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मां की शारदा ज्वैलर्स दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मामले में थाना रन्नौद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान ने टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने 150 से 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, साइबर सेल की मदद ली और संदिग्धों से पूछताछ की। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी छोटा सूरज पारदी जम्मू से ट्रेन द्वारा ग्वालियर आ रहा है। पुलिस टीम ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी छोटा सूरज पारदी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर तीन स्थायी वारंट भी लंबित बताए गए हैं। पंजाब राज्य में भी उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान, सउनि जयनारायण, प्रधान आरक्षक जगेश सिकरवार, आरक्षक अवधेश शर्मा, महेश सिंह, सिद्धनाथ गौड़, कृष्णा पाल, मानवेन्द्र गुर्जर एवं साइबर सेल की विशेष भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *