1000734058

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

1000734058

शिवपुरी। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती और आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ग्रामीण के अध्यक्ष लक्ष्मण रावत के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में बिना सूचना घंटों बिजली बंद रहने से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। रात के समय बार-बार बिजली जाने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर से लेकर गांवों तक लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने प्रशासन से नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिना पूर्व सूचना बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था और आमजन से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *