1000733955

सिरसौद में राशन घोटाले के आरोप, हितग्राहियों बोले- गेहूं-चावल में कटौती कर वसूले जा रहे पैसे

1000733955

शिवपुरी। जिले के करेरा अनुविभाग के सिरसौद गांव में शासकीय राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। हितग्राहियों ने आरोप लगाया है कि राशन दुकान पर निर्धारित मात्रा से कम गेहूं-चावल दिया जा रहा है और ऊपर से अतिरिक्त रुपए भी वसूले जा रहे हैं। राशन वितरण के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

ग्रामीण प्रेम नारायण ने बताया कि उन्हें दो माह के राशन के बदले 22 किलो गेहूं और 6 किलो चावल दिया गया, जबकि करीब 2 किलो अनाज कम था। साथ ही 10 रुपए अतिरिक्त लिए गए। वहीं पुष्पेंद्र लोधी ने आरोप लगाया कि उन्हें 20 किलो गेहूं और 8 किलो चावल मिला, जिसमें 2 किलो राशन कम था और 10 रुपए अलग से वसूले गए। ग्रामीण मुकेश पाल ने कहा कि 60 किलो गेहूं और 10 किलो चावल मिलने के बावजूद 2 किलो अनाज कम निकला और 20 रुपए वसूले गए। धनीराम शिवहरे ने भी राशन में कटौती और अतिरिक्त वसूली का आरोप लगाया है।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने राशन वितरण के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद राशन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि राशन दुकान के सेल्समैन सुमित लोधी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह पहली बार राशन वितरण कर रहे हैं और कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी हितग्राहियों को पूरा राशन दिया जा रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *