1000730056

खाद के लिए भटके किसान, शिवपुरी में व्यवस्था पर उठे सवाल: किसान संघ के दखल के बाद बांटी गई खाद

1000730056

शिवपुरी। जिले में खाद वितरण व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। किसानों का कहना है कि खाद लेने के लिए ई-टोकन जिला स्तर से जारी किए जा रहे हैं, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को 60 से 70 किलोमीटर दूर तक सफर करना पड़ रहा है। लंबी दूरी तय करने के बाद भी घंटों इंतजार के बावजूद उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।

सोमवार को बड़ौदी स्थित इफको केंद्र पर खाद वितरण में अव्यवस्था की सूचना मिलने पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश धाकड़ मौके पर पहुंचे। यहां किसानों ने उन्हें बताया कि टोकन होने के बावजूद खाद वितरण में देरी की जा रही है और उन्हें लगातार परेशान होना पड़ रहा है। किसानों की भीड़ और नाराजगी को देखते हुए मौके पर तनाव जैसी स्थिति बन गई।

इसके बाद किसान संघ ने कृषि विभाग के डीडीए पानसिंह करौरिया से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किसानों को खाद वितरण शुरू कराया गया। भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों की सुविधा को देखते हुए तहसील स्तर पर खाद उपलब्ध कराई जाए और वितरण प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *