1000729530

SHIVPURI NEWS-जल बनाया नहीं जा सकता,बचाया जा सकता है: ओज

परिमल समिति ने जल संरक्षण अभियान की की शुरुआत

1000729530

शिवपुरी। परिमल समाज कल्याण समिति शिवपुरी ने गंगा दशहरा के दिवस पर स्थानीय पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर प्रबुद्ध जनों को संकल्प दिला व सिद्ध स्थान स्थित जलाशय को साफ करने की जिम्मेदारी लेकर गंगा दशहरा पर जल संरक्षण अभियान की शुरूआत की।


परिमल समिति के अध्यक्ष ओज कवि आशुतोष ओज ने पर्यटक स्वागत केंद्र पर प्रबुद्ध जनों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि जल को बनाया नहीं जा सकता सिर्फ बचाया जा सकता है,विदेशों में लोग नदियों और तालाबों की पूजा नहीं करते,लेकिन वह स्वच्छ रखते है,लेकिन भारत में नदियों और तालाबों के नाम सर्वाधिक प्रदूषित जल केंद्रों को करते है,ये कैसी पूजा है?गंगा दशहरा पर हम सब लोग यह संकल्प ले कि हम वास्तविक पूजा करेंगे,जल को बचाएंगे,और अपने जलाशयों को स्वच्छ रखेंगे,ताकि भविष्य की पीढ़ी को हम उन्हे सौंप सके।

हमारे पूर्वजों ने इन्हें हमे सौंपा,अब ये हमारी जिम्मेदारी की है कि हम आने वाली पीढ़ी को इन्हें व्यवस्थित ,सुरक्षित,स्वच्छ रूप में सौंपे।हमे ये भी मान लेना चाहिए कि ये केवल शासन और प्रशासन का काम नहीं अपितु हम सब का है।
उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने इस अवसर पर जल बचाने,जल का अपव्यय रोकने और जलाहयो को स्वच्छ रखने उन्हें बचाने का संकल्प लिया।


परिमल समाज कल्याण समिति शिवपुरी के सदस्यों ने सिद्ध स्थान छत्री रोड पर जाकर निरीक्षण किया और उसे स्वच्छ रखने,संवारने का जिम्मा लिया,प्रति रविवार प्रातः सिद्ध स्थान पर स्वच्छता अभियान जलाशय के आस पास चलाया जाएगा।

इस अवसर पर विष्णु गोयल,संजय गुप्ता,संजय ओझा,विमल जैन मामा,हरिओम नरवरिया,जगदीश पाराशर,आदित्य गुप्ता,आशीष खटीक, प्रशांत महामा,आदि ने संकल्प लिया और अभियान में जुड़कर जलाशयों को स्वच्छ रखने में सहभागिता का आश्वासन दिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *