1000729325

गंगा दशहरा पर सरजापुर में निकली गंगा कलश यात्रा, जल संरक्षण का दिया संदेश

1000729325

पोहरी। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम सरजापुर में गंगा कलश यात्रा एवं जल स्रोत पूजन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नव अंकुर संस्था सूर्योदय वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया। कलश यात्रा दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के किरण के कुएं तक पहुंची, जहां जल स्रोतों की पूजा-अर्चना और आरती की गई।

कार्यक्रम के दौरान बट वृक्ष पूजन किया गया तथा पेड़ों में पानी देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही ग्रामवासियों को 10-10 पेड़ लगाने और पानी को व्यर्थ न बहाने की शपथ दिलाई गई। आयोजन में जल संरक्षण और जन सहयोग को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती कृष्णा जाटव, सरपंच वीरेंद्र कुशवाहा, उपसरपंच तेज सिंह जाटव, ग्राम पंचायत सचिव सुरेश कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सूर्योदय वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सूरज नारायण शर्मा, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष आसाराम कुशवाहा, आंगनवाड़ी सहायिका आरती आदिवासी, आशा कार्यकर्ता ममता आदिवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *