1000710262

महिला को भागकर दोस्त के पास ले गया हल्के, रितुल जादौन के पास लेकर पहुंचा, GANG-RAPE किया और भगा दिया

1000710262

शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र में दर्ज गुम इंसान मामले की जांच के दौरान महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीते 9 मई को एक युवक ने सीहोर थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई ।

जांच के दौरान 17 मई 2026 को गुमशुदा महिला स्वयं थाना सीहोर पहुंची। महिला की दस्तयावी एवं बयान पुलिस ने दर्ज किए। जहां महिला ने बताया कि 9 मई की रात करीब 11 बजे आरोपी हल्के उर्फ दीपेश जाटव निवासी छितरी तथा मामा उर्फ रितुल ठाकुर निवासी डबरा उसे मोटरसाइकिल से मगरोनी ले गए। वहां किराए के कमरे में बंद कर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी दीपेश जाटव उसे डबरा ले गया, वहां से बस द्वारा अहमदाबाद और फिर ट्रेन से झांसी होते हुए दतिया लाया गया। दतिया में भी किराए के कमरे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला के अनुसार 16 मई को दतिया में आरोपी रितुल जादौन भी वहां पहुंचा, जहां दोनों आरोपियों ने फिर से उसके साथ सामूहिक गैंगरेप किया तथा किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर आरोपी हल्के उर्फ दीपेश जाटव पुत्र बाबूलाल जाटव निवासी छितरी एवं मामा उर्फ रितुल ठाकुर पुत्र नरेश सिंह जादौन निवासी डबरा हाल निवासी ग्राम छितरी के विरुद्ध धारा 70(1), 64(2)(m), 87, 351(3), 127(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *