1000710189

मासूम अनय जैन मौत मामले में भड़काऊ पोस्ट पर FIR, तीन लोगों पर केस दर्ज

1000710189

शिवपुरी। बस में आग लगने से मासूम अनय जैन की दर्दनाक मौत के मामले में सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करना तीन लोगों को भारी पड़ गया। मृतक बालक के पिता अभिषेक जैन निवासी लक्ष्मीबाई रोड की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद शहर में सामाजिक आक्रोश का माहौल बन गया है।

शिकायत के अनुसार, केदार गुर्जर, राकेश जी और शुभम राजपूत ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से ऐसे पोस्ट और संदेश प्रसारित किए, जिन्हें परिवार और समाज विशेष की भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया है। परिजनों का आरोप है कि बेटे की मौत जैसी संवेदनशील घटना को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और सस्ती लोकप्रियता का माध्यम बनाया गया, जिससे जैन और अग्रवाल society में भारी नाराजगी फैल गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 379/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत प्रकरण कायम किया है। पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की तकनीकी जांच कर रही है और पोस्ट व मैसेजों के डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
शहर में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। समाज के लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि किसी परिवार की त्रासदी को सोशल मीडिया पर मजाक या भड़काऊ टिप्पणी का विषय बनाना बेहद निंदनीय है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी संकेत दिए हैं कि सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने या सामाजिक तनाव फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *