1000700440

साइबर ठग की तलाश में छत के रास्ते घर में घुसी पुलिस, CCTV वीडियो वायरल

करेरा में दबिश का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में, SDOP बोले- आरोपी को पकड़ने गई थी टीम

1000700440

शिवपुरी। जिले के करेरा कस्बे में साइबर ठगी के फरार आरोपी की तलाश में पहुंची पिछोर थाना पुलिस का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी सीढ़ी लगाकर एक मकान की छत पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है।

पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस साइबर ठगी के मामले में फरार आरोपी दशरथ लोधी की तलाश में करेरा क्षेत्र में दबिश देने पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी देवेंद्र लोधी के मकान में छिपा हुआ है। टीम ने काफी देर तक मकान का गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

एसडीओपी के अनुसार, इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर पहुंचने की कोशिश की। उन्होंने साफ कहा कि वीडियो में पुलिस द्वारा किसी प्रकार की अभद्रता या मारपीट नहीं की गई है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुका था।
पुलिस का आरोप है कि मकान मालिक देवेंद्र लोधी ने अपने घर के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस विभाग की छवि खराब करने की कोशिश की है।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करते थे ठगी
जानकारी के मुताबिक पिछोर पुलिस ने 15 मार्च को कछौआ के जंगल से साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपियों चंद्रशेखर लोधी, ठाकुर लोधी और भोला लोधी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार यह गिरोह फर्जी मोबाइल सिम, नकली अरेस्ट वारंट और पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाता था और उनसे रकम ठगता था।

इसी मामले में दशरथ लोधी को भी आरोपी बनाया गया था, जो तभी से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है। इसी कार्रवाई के तहत पुलिस करेरा स्थित देवेंद्र लोधी के मकान पर पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *