1000700419

फतेहपुर में बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर दी जान, बेटा घर पहुंचा तो फंदे पर लटका मिला शव

लंबे समय से बीमार थीं कांता राठौर, दो दिन पहले ही अस्पताल से मिली थी छुट्टी

1000700419

शिवपुरी। शहर के फतेहपुर इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 60 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब शाम करीब 6 बजे उनका बेटा घर पहुंचा और मां का शव कमरे में फंदे पर लटका देखा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 60 वर्षीय कांता राठौर के रूप में हुई है। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका था। कांता राठौर के दो बेटे हैं, जो अलग-अलग रहते हैं, जबकि वह घर में अकेली रहती थीं। बेटे ने तुरंत पड़ोसियों की मदद से उन्हें फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि कांता राठौर लंबे समय से बीमार चल रही थीं। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी और वह घर लौटी थीं। शुरुआती जांच में पुलिस बीमारी और अकेलेपन को आत्महत्या की संभावित वजह मान रही है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *