image 48

SHIVPURI NEWS-बुधवार रात घर में सोया था युवक, सुबह पेड़ पर लटका मिला शव

image 48

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना अंतर्गत हिम्मतपुर चौकी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ गोचौनी गांव में गुरुवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव घर के पीछे पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद से गांव में मातम और सनसनी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोचौनी निवासी बल्लू उर्फ ब्रजेश लोधी (35 वर्ष) बुधवार की रात रोज की तरह अपने परिवार के साथ घर पर सोया था। लेकिन गुरुवार सुबह जब परिजन जागे, तो ब्रजेश घर में नहीं मिला। तलाश करने पर घर के पीछे लगे एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। शव को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल हिम्मतपुर चौकी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है। युवक ने आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

हिम्मतपुर चौकी पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *