1005032685

घर से गायब 14 वर्षीय किशोरी मुरैना में मिली, BF के साथ जयपुर घूमने गई थी, बोली RAPE नहीं हुआ है, मेडीकल नहीं कराउंगी

1005032685

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र से घर से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने मुरैना से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। किशोरी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपनी मर्जी से अपने एक दोस्त के साथ घूमने गई थी। उसने बताया कि घर वाले उसे कहीं घूमने नहीं जाने देते थे, इसलिए वह घर से बिना बताए चली गई थी। इस दौरान वह जयपुर, मथुरा सहित कई स्थानों पर घूमने गई।

जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 को थाना अमोला में फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की तलाश के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमोला उ0नि0 अंशुल गुप्ता ने टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने लगातार तलाश और तकनीकी सहायता के आधार पर बुधवार 13 मई 2026 को किशोरी को जिला मुरैना से सकुशल दस्तयाब कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस को दिए बयानों में किशोरी ने बताया है कि वह अपने दोस्त के साथ अपनी मर्जी से गई थी, घर वाले उसे जाने नहीं देते थे, जिसके चलते वह चली गई थी, जब पुलिस ने उससे पूछा कि उसके साथ कोई सेक्सुअल हैरेसमेंट तो नहीं हुआ तो किशोरी ने इंकार करते हुए मेडीकल कराने से इनकार कर दिया।

पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी अमोलपठा उ0नि0 अंजली सिंह, प्रधान आरक्षक शेरसिंह गौर, आरक्षक प्रदीप कुमार, भगवान सिंह, राहुल कुमार, सुनील रावत, चालक जसवंत परिहार, साइबर सेल से जलज रावत एवं महिला आरक्षक कीर्ति मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *