रहस्य बनी सेवादारों की पिटाई: फिल्मी स्टाईल में मुंह बांधकर आते है, मारपीट करते है और भाग जाते है, तीसरी बार घटित हुई घटना

शिवपुरी। ​इन दिनोें जिला चिकित्सालय में सेवादारों के साथ अज्ञात आरोपीयों द्धारा मारपीट का मामला पुलिस सहित हर इंसान के लिए मिस्ट्री बन गया है। फिल्मी ​स्टाईल में आरोपी जिला चिकित्सालय में आते और किसी से कुछ नहीं बोलते सिर्फ सेवादारों को पीटते है और फरार हो जाते है। यह बदमाश नकाबपोश तरीेके से अस्पताल में आते है और घटना को अंजाम देते है। यह घटना पहली नहीं है इससे पहले भी इन सेवादारों के साथ दो बार और यही घटना हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा के लिए सेवा भारती अपना काउंटर लगाती हैं। इस काउंटर पर जयसिंह सेन उम्र 33 साल पुत्र श्रीलाल सैन निवासी सेवा भारती छात्रावास फतेहपुर और नारायण सेन उम्र 30 साल पुत्र बालकिशन सैन गणेश कॉलोनी अपनी सेवाएं देते हैं। सेवा भारती का यह काउंटर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चालू रहता है। सेवा के इस काउंटर से अस्पताल में भर्ती मरीजों का निःशुल्क दूध गर्म किया जाता हैं, साथ में दूध की चाय भी बनाकर दी जाती हैं। शक्कर और चाय पत्ती सेवा भारती निशुल्क उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही सेवा भारती के इस काउंटर से निशुल्क चाय और दलिया भी वितरित की जाती है।

पीडित सेवादार जयसिंह सेन और श्रीलाल सैन ने बताया कि आज जब वह जिला अस्पताल की ओर निकले थे। इसी दौरान जब वह फतेहपुर चौराहे पर पुरानी कलारी के पास ट्रैक्टर एजेंसी के सामने से गुजर रहे थे, तभी 1 कार में सवार 2 लोग उतरे और उनके साथ मारपीट कर भाग निगले। जय सिंह सेन ने बताया कि इससे पहले भी 2 हमारे ऊपर हमले हो चुके है।

पहला हमला 29 अक्टूबर, दूसरा हमला 15 नवंबर और तीसरा हमला आज 20 नवंबर को हुआ है। हमारे साथ कुछ लोग आकर मुंह बांधकर आते है और मारपीट कर भाग जाते है। पिछले 2 बार का हमला पुराना बाईपास रोड सिया मैरिज गार्डन के सामने हुआ था। आज का घटना क्षेत्र भी लगभग वही है। पिछली बार की घटनाओं की शिकायत हमने सिटी कोतवाली में की थी। परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके चलते आरोपीयों के हौसले बुलंद है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *