मैसेज में आई लिंक ट्रांसपोर्टर ने क्लिक के बाद आया OTP और खाते से गायब हो गए 60 हजार

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां आज ट्रांसपोर्टर एक लिंग के ​जरिए ठगी का शिकार हुआ है। ट्रांसपोर्टर के खाते से लिंक पर क्लिक करते हुए ओटीपी आया और उसके खाते से 60 हजार रूपए गायब हो गए। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस की साईबर शाखा में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शहर के झांसी तिराहा क्षेत्र में स्थित पवनपुत्र लॉजिस्टिक के मालिक भरत सचदेवा ने बताया कि वह बीते 18 नवंबर को 4 बजे के लगभग अपने अपने एसबीआई के खाते की नेट बैंकिंग चालू कर बेनिफिशयल एड कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक ओटीपी प्राप्त हुई थी इसके साथ एक अन्य नंबर 9151615468 से मेसेज आता है इस मैसेज में लिखा होता है कि आप जल्द बैंक खाते में आधारकार्ड, पेन कार्ड, ईमेल और मोबाइल नंबर को लिंक कराओ नहीं तो आपका खाता एक दिन बाद बंद कर दिया जाएगा।

इसी मेसेज में दस्तावेज लिंक करने के लिए एक लिंक भी डली हुई थी। लिंक के जरिए उसने अपना आधार कार्ड अपलोड कर दिया फिर पेन कार्ड को अपलोड कर दिया इसी दौरान एक ओटीपी आई जैसे ही ओटीपी दर्ज की तो खाते से दो बार में 9999/- रुपए और 49999/- रुपए उड़ गए। भरत सचदेवा ने बताया कि जब उसने बैंक में जाकर संपर्क की तब उसे पता चला कि वह साइबर क्राइम की ठगी का शिकार हुआ है। बैंक प्रबंधन ने कोई मदद कर पाने में असहयोगिता बताई तब उसने आज पुलिस की साइबर शाखा में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *