image 37

कलयुगी बेटे की करतूत: बैराड़ में जमीन के बंटवारे और KCC-NOC को लेकर पिता को पीटा

image 37

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जमीन के बंटवारे और केसीसी (KCC) की एनओसी को लेकर उपजे विवाद में एक बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता पर डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गाजीगढ़ निवासी 65 वर्षीय हरचरण धाकड़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 12 मई की शाम उनका बड़ा बेटा कमलकिशोर धाकड़ घर आया था। आते ही वह जमीन के बंटवारे और केसीसी की एनओसी की मांग को लेकर पिता से विवाद करने लगा। जब पिता ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आवेश में आकर बेटे ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित पिता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी कमलकिशोर ने डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनके माथे पर गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। शोर सुनकर छोटा बेटा रिंकू धाकड़ और ग्रामीण प्रताप धाकड़ मौके पर पहुँचे और बीच-बचाव कर बुजुर्ग पिता को बचाया। जाते-जाते आरोपी ने अपने पिता को जान से मारने की धमकी भी दी।

बैराड़ थाना पुलिस ने हरचरण धाकड़ की शिकायत पर आरोपी बेटे कमलकिशोर धाकड़ के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *