image 33

डिजिटल डकैती: RAPE और चाइल्ड पोर्नोग्राफी के केस में फंसाने की धमकी देकर वसूलते थे लाखों, गिरफ्तार

image 33

शिवपुरी। जिले के थाना भौंती पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी की राशि से खरीदी गई कार और मोबाइल सहित करीब 7 लाख 10 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर बढ़ती वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए थे। स्थानीय युवा सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और फिर अश्लील फोटो व वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए उन्हें बलात्कार और चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देते थे। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ये आरोपी केस रफा-दफा करने के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे।

थाना भौंती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी सौरभ पुत्र रामसिंह उर्फ हल्के लोधी (20 वर्ष), निवासी ग्राम तिंधारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी के पैसों से खरीदी गई एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी (MP 07 AG 9756) और वारदात में इस्तेमाल किया गया रियल मी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया है। बरामद मशरूका की कुल कीमत 7,10,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया जा रहा है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, सउनि संजय कुमार भगत, प्रधान आरक्षक अभयराज सिंह, मृत्युंजय सिंह, आरक्षक मलखान गुर्जर, दुर्गाविजय रावत और बृजेश राणा की अहम भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *