swatantra shivpuri 74

इश्क में बीएड पास GF हाथ में चाकू ले SP दफ्तर पहुंची, बोली- साहब, उसे रोको! वो किसी और का होने जा रहा है

प्यार, धोखा और फिर हाथ में धारदार चाकू! दुष्कर्म का आरोपी बना दूल्हा, तो प्रेमिका बन गई चंडी

swatantra shivpuri 74

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर की रहने वाली एक छात्रा ने सोमवार को ग्वालियर में वह मंजर पैदा कर दिया जिसे देख पुलिस वालों के भी हाथ-पांव फूल गए। फिल्म कबीर सिंह जैसी दीवानगी लिए यह छात्रा सीधे एसपी दफ्तर जा पहुंची और खुद पर चाकू तानकर चिल्लाने लगी साहब, उसे रोको! वो किसी और का होने जा रहा है।

मई की गर्मी में शुरू हुई थी मोहब्बत की क्लास
पिछोर की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ग्वालियर में रहकर बीएड (B.Ed) की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान मई 2024 में उसकी मुलाकात कुलभूषण राहुल से हुई। बातों का सिलसिला शुरू हुआ और फिर वादों की झड़ी लग गई। आरोपी राहुल ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ इश्क का खेल खेला और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब छात्रा ने फेरों की बात की, तो राहुल एमपी एसआई की परीक्षा का बहाना बनाकर मामला टालता रहा।

जेल की हवा खाकर भी नहीं सुधरा दूल्हे राजा
छात्रा को तब बड़ा झटका लगा जब उसे पता चला कि राहुल गुपचुप तरीके से कहीं और सगाई कर चुका है। 4 अप्रैल को मामला थाने पहुंचा और ‘बेवफा प्रेमी’ को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया। लेकिन असली फिल्म तो जमानत के बाद शुरू हुई। जेल से बाहर आते ही राहुल फिर से दूल्हा बनने की तैयारी में जुट गया।

शादी के मंडप में जा पहुंची प्रेमिका
7 मई को जब छात्रा को खबर लगी कि राहुल हिम्मतपुर में बारात ले जाने वाला है, तो वह वहां भी जा धमकी। उसने लड़की वालों को राहुल की कुंडली (रेप केस और जेल) दिखाई, जिससे शादी में हड़कंप मच गया। वहां से जैसे-तैसे बचकर निकलने के बाद छात्रा सोमवार को सीधे एसपी ऑफिस पहुंची।

हाथ में चाकू और आँखों में अंगारे
एसपी दफ्तर में छात्रा ने चाकू निकालकर अपनी ही गर्दन पर तान लिया। उसका कहना था कि आरोपी की जमानत रद्द की जाए और उसकी शादी रुकवाई जाए। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद जांबाज पुलिसकर्मियों ने छात्रा को बातों में उलझाया और उसके हाथ से चाकू छीन लिया।

अधिकारियों का आश्वासन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने छात्रा को शांत कराया और उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब देखना यह होगा कि जेल की हवा खाकर आया यह प्रेमी घोड़ी चढ़ पाता है या वापस सलाखों के पीछे जाता है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *