image 19

26 लाख की सरसों और ट्रक हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़: शिवपुरी से धौलपुर तक बिछाया जाल, 4 गिरफ्तार

image 19

शिवपुरी। जिले की पोहरी थाना पुलिस ने अमानत में खयानत (गबन) के एक बड़े मामले को सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गई 120 क्विंटल सरसों और वारदात में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है।

क्या था मामला?
दिनांक 5 मई 2026 को फरियादी दिनेश धाकड़ निवासी ग्राम तिघरा खोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने सरसों से भरा ट्रक (करीब 250 क्विंटल, कीमत 20.62 लाख रुपये) का गबन कर लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इसके बाद थाना प्रभारी पोहरी रवि चौहान ने साइबर सेल की मदद से दो टीमें बनाकर मुरैना और धौलपुर भेजीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 10 मई 2026 को घेराबंदी कर छोटू जाटव, राजू शर्मा (चालक) और जितेन्द्र बाथम को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद किया।

image 20

पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने अनाज मंडी पोहरी से सरसों से भरा ट्रक (एमपी33 एच 3319) ले जाकर धौलपुर के रजौरा खुर्द गांव के व्यापारी अनिल मित्तल की मदद से सरसों ठिकाने लगाई थी। पुलिस ने अनिल मित्तल के घर दबिश देकर वहां से छिपाई गई 120 क्विंटल सरसों (कीमत 11 लाख रुपये) बरामद की और उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब फरार अन्य साथियों और शेष सरसों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी रवि चौहान, उनि वीरेन्द्र परिहार, प्रमोद सेन, रामनाथ रावत, मुनेश धाकड़, राजकुमार माहौर, मंजूलता शर्मा, अरविन्द कुशवाह, रामअवतार रावत, अमित श्रीवास, राघवेन्द्र, देशराज गुर्जर और सायबर सेल टीम की मुख्य भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *