image 12

SHIVPURI NEWS-अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग का डंडा; रेत और गिट्टी से भरे 3 वाहन जब्त

image 12

शिवपुरी। जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे तीन वाहनों को पकड़ा है। यह कार्रवाई कलेक्टर अर्पित वर्मा के कड़े निर्देशों के बाद अमल में लाई गई है।

खनिज अधिकारी रामसिंह उइके के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास और ऋषभ दीक्षित ने संयुक्त टीमों के साथ अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कोलारस और बदरवास क्षेत्र में घेराबंदी कर अवैध गतिविधियों को पकड़ा।

जब्त किए गए वाहन में अवैध रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया, जिसे कोलारस थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। बदरवास में यहाँ भी रेत से भरा एक ट्रैक्टर जब्त कर बदरवास थाने की अभिरक्षा में दिया गया है। बदरवास तहसील के लुकवासा क्षेत्र में अवैध गिट्टी का परिवहन कर रहे एक 10 चक्का डंपर को पकड़ा गया। डंपर को जब्त कर लुकवासा चौकी में सुरक्षित रखा गया है।

खनिज विभाग द्वारा तीनों ही मामलों में वैधानिक प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार, इन सभी मामलों को भारी अर्थदंड (जुर्माना) की कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय भेजा जाएगा।खनिज निरीक्षकों की टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि अवैध खनिज गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *