image 11

SHIVPURI NEWS-मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

image 11

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत दीगोद गांव में रविवार की सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक 50 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दीगोद गांव के निवासी परमाल जाटव (50 वर्ष) रविवार सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह सड़क मार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि परमाल जाटव सड़क पर काफी दूर तक जा गिरे और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद राहगीर और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और परमाल को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों की मदद से आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *