image 46

SHIVPURI NEWS-कल शहरभर की कई कॉलोनियों में नहीं आएगी लाईट, देखिए कहां-कहां

image 46

शिवपुरी। 33 के.व्ही होमगार्ड, 11के.व्ही झांसी तिराहा, 11के.व्ही इमामबाड़ा, 11के.व्ही जवाहर कॉलोनी, 11के.व्ही नीलगर चौराहा, 11के.व्ही लुधावली, 11के.व्ही इन्डस्ट्रियलएरिया गुना नाका, 11के.व्ही खेड़ापति कॉलोनी पर मेन्टीनेंस कार्य किये जाने के कारण 10 मई को उक्त फीडरो से जुड़े समस्त क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।

उक्त फीडरो के बंद रहने से प्रातः 06ः00 बजे से प्रातः 11ः00 तक राघवेन्द्र नगर, झाँसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कालोनी, अम्बेडकर कालोनी, पुरानी शिवपुरी, गोबिन्द नगर, दीनदयाल पुरम, तारकेश्वरी कालोनी, नीलघर चौराहा, महल कालोनी, खोड़ापति कालोनी, आदर्श नगर, तुलसी नगर, कृष्ण पुरम कालोनी, गुरुद्वारा राजेश्वरी रोड, वर्मा कालोनी, लुधावली, आहार पोषण केन्द्र, बीएसएनएल आईटीबीपी, साँची दूध डेयरी, एवं ओम डिस्पोजल इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसी प्रकार 33/11 के. व्ही बाणगंगा उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. फीडरो पर ए.बी. स्विच लगाने के कार्य किये जाने हेतु 10 मई को प्रातः 08ः00 बजे से प्रातः 11ः00 तक उक्त फीडरो से जुड़े समस्त क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।

उक्त 11 के. व्ही विष्णु मंदिर, टी.व्ही. टॉवर, आर.के.पुरम, चिलौद, सिटी फीडर, सौनचिरैया फीडर, दो बत्ती चौराहा, फिजीकल रोड, सेलिंग क्लब फीडर इत्यादि से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *