swatantra shivpuri 68

SHIVPURI NEWS-मजदूरी के रूपयों के विवाद में लुहांगी से हमला कर दो बेटों के सामने ही पिता का मर्डर

swatantra shivpuri 68

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र स्थित गरगट्टू गांव में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ मजदूरी के पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने लुहांगी (लाठी पर लगा लोहे का छल्ला) से हमला कर एक मजदूर की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पप्पू आदिवासी के रूप में हुई है। पप्पू गुरुवार को ही मजदूरी करके अपने गांव लौटा था। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह अपने घर के बाहर एक पेड़ के नीचे आराम कर रहा था, तभी गांव का ही आरोपी दिलीप आदिवासी वहां पहुंचा।

आरोपी दिलीप ने पप्पू से अपनी बहन कारो आदिवासी की मजदूरी के पैसे मांगे। इस पर पप्पू ने जवाब दिया कि वह मजदूरी के पैसे सीधे कारो को ही देगा, न कि दिलीप को। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दिलीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने पास रखी लुहांगी से पप्पू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के दौरान पप्पू की पसली और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के समय मृतक के बेटे सागर और हरनाम भी वहीं मौजूद थे। बेटों ने तुरंत अपने पिता को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पप्पू आदिवासी को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों की शिकायत और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर बदरवास थाना पुलिस ने आरोपी दिलीप आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *