SHIVPURI NEWS- आधी रात को तेज आवाज में बज रहा था राजेश डीजे, पुलिस ने दर्ज कर किया जप्त

शिवपुरी। खनियाधाना थाना पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। दिनांक 8 मई की दरमियानी रात करीब 1:15 बजे मंगलम गार्डन के सामने, गुदर रोड पर एक महिंद्रा कमांडर जीप पर लगे डीजे को अत्यधिक तेज आवाज में बजाया जा रहा था। इससे न केवल आमजन की नींद में खलल पड़ रहा था, बल्कि हाईस्कूल की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डीजे संचालक नीरज केवट (22 वर्ष), निवासी ग्राम मुहारीकला को पकड़ा और कोलाहल अधिनियम के उल्लंघन में 18 बड़ी लाइटें, 14 माइक, 5 स्पीकर, 4 बेस और जनरेटर सहित वाहन को विधिवत जप्त कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 15 के तहत दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी केदार सिंह यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
