swatantra shivpuri 47

बंदूक की नोंक पर बहू से RAPE! घरवाली की तरह रखना चाहता है: विरोध पर पोते की हत्या की धमकी, चुंगल से भागकर SP के पास पहुंची बहू

swatantra shivpuri 47

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से है। जहां गोवर्धन थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी ससुर पर अपनी ही बहू को बंधक बनाकर बंदूक की नोंक पर महीनों तक शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर मासूम पोते की हत्या की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

पति की बीमारी और सास के निधन के बाद शुरू हुआ जुल्म
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 7 साल पहले नयागांव निवासी शैलेंद्र वैस के साथ हुई थी। पिछले कुछ समय से पति की मानसिक स्थिति खराब होने और सास के निधन के बाद ससुर चंद्रभान सिंह वैस की नीयत बिगड़ गई। आरोप है कि ससुर ने बहू के जेवर और दस्तावेज छीन लिए और उसे एक साल तक घर में कैद कर बंदूक की नोंक पर कई बार दुष्कर्म किया।

मायके पहुंची तो हथियारों के साथ आ धमके आरोपी
पीड़िता किसी तरह 20 अप्रैल 2026 को अपने 4 साल के बेटे अमित को लेकर अपने मायके ग्राम हर्रई (बैराड़) पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। जब उसने गोवर्धन थाने में शिकायत की, तो ससुर चंद्रभान और उसका भाई सूरजभान वैस (जो सचिव के पद पर पदस्थ है) अपने साथियों के साथ गाड़ियों में बंदूकें लेकर मायके पहुंच गए। वहां पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई और जबरन कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए।

सचिव भाई पर रसूख के दम पर धमकाने का आरोप
पीड़िता ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी सूरजभान वैस जनपद पंचायत नरवर की ग्राम पंचायत विची में सचिव है। अपने पद और रसूख के दम पर वह केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने गुहार लगाई है कि उसे और उसके बच्चे को जानमाल का खतरा है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *