swatantra shivpuri 45

जनगणना ड्यूटी पर तैनात शिक्षक सड़क हादसे का शिकार, हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर

swatantra shivpuri 45

शिवपुरी। जिले में जनगणना 2027 के कार्य में जुटे एक शिक्षक के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। शिक्षक दिनेश नरवरिया बुधवार को सतनवाड़ा थाने के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक दिनेश नरवरिया अपनी निजी मोटरसाइकिल से जनगणना संबंधी शासकीय कार्य के लिए एचएलबी जा रहे थे। इसी दौरान सतनवाड़ा थाने के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद से शिक्षक को अभी तक होश नहीं आया है।

इस घटना पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही, उन्होंने घायल कर्मचारी को तत्काल आर्थिक सहायता और समुचित चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने की अपील भी की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *