swatantra shivpuri 39

पति की मौत के बाद पत्नि पहुंची DM के पास: 4 दोस्तों पर घर से शादी में बुलाकर ले जाने के बाद मर्डर का आरोप

swatantra shivpuri 39

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। ग्वालियर जिले की निवासी प्रियंका जाटव ने शिवपुरी कलेक्टर को आवेदन देकर अपने पति गुलशन जाटव की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने और परिवार को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है।

प्रियंका जाटव के अनुसार, 9 फरवरी 2026 की शाम सरमन कुशवाह, रवि कुशवाह, राकेश कुशवाह और हरविंदर सिंह उनके पति गुलशन को घर से बुलाकर ले गए थे। आरोपियों ने दबाव बनाकर उन्हें नरवर में एक शादी समारोह में चलने को कहा था। उसी रात आरोपियों ने ही सूचना दी कि गुलशन का शव सड़क पर पड़ा है।

शिकायती आवेदन में बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की पुष्टि हुई है। सिर में खून का थक्का जमने के कारण गुलशन की मौत हुई, जो स्पष्ट रूप से सुनियोजित हत्या की ओर इशारा करता है।

पीड़िता का आरोप है कि नामजद आरोपियों को घटना के बाद पुलिस ने थाने में बैठाया था, लेकिन अगले ही दिन छोड़ दिया गया। अब आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। प्रियंका ने मांग की है कि मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी (DSP/ASP) या SIT से कराई जाए और उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *