swatantra shivpuri 34

शीतला माता मंदिर में चोरी: CCTV में कैद हुई वारदात, चोर ने पहले किरायेदार को कमरे में किया बंद

swatantra shivpuri 34

शिवपुरी। जिले के कोलारस कस्बे में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में सोमवार देर रात एक अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने बड़ी चालाकी से पहले मंदिर परिसर में रहने वाले किरायेदार के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और फिर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, चोर ने मंदिर के शटर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसने सबसे पहले दानपात्र को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उसमें सफल नहीं होने पर वह गर्भगृह तक जा पहुँचा। वहां से उसने चढ़ावे के रूप में रखी लगभग 2 से 3 हजार रुपये की नकदी समेटी और मौके से फरार हो गया।

मंगलवार सुबह जब चोरी का पता चला, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। कोलारस पुलिस ने मौके पर पहुँचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *