swatantra shivpuri 28

SHIVPURI NEWS-खूनी रंजिश में पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, 6 घायल, 5 पर हत्या की दर्ज

swatantra shivpuri 28

शिवपुरी। जिले के मगरौनी चौकी क्षेत्र के डोंगरपुर गांव में पुरानी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक पोते ने अपने ही दादा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। 3 मई की शाम करीब 7 बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात में परिवार के 6 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।

घटना के अनुसार, रामेश्वर रावत अपने पिता करन सिंह रावत और परिजनों के साथ घर के बाहर खड़े थे, तभी उनका भतीजा वीकेन्द्र रावत वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि वीकेन्द्र ने पहले रामेश्वर को थप्पड़ मारा, फिर अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया। कुछ ही देर में संतोष रावत, रामकिशन रावत, देवी सिंह रावत और गयावती रावत लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और मिलकर हमला कर दिया।

हमले के दौरान वीकेन्द्र ने अपने दादा करन सिंह रावत को जोर से धक्का दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्य भी इस हिंसा का शिकार हो गए। घायल करन सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान रामेश्वर, गुड्डी, गोविन्दी, मनीष, सुल्तान सिंह और संगीत रावत घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच साल 2021 से एक दुष्कर्म मामले को लेकर विवाद चल रहा था, जो समय के साथ गहरी दुश्मनी में बदल गया। इसी रंजिश ने इस खौफनाक हत्याकांड को जन्म दिया।

नरवर थाना पुलिस ने वीकेन्द्र रावत समेत 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *