swatantra shivpuri 26

SHIVPURI NEWS-नो-एंट्री में मौत का डंपर: थीम रोड पर दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

swatantra shivpuri 26

शिवपुरी। शहर के थीम रोड स्थित आईटीबीपी गेट के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय पंकज शर्मा और 16 वर्षीय कान्हा शर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई खेड़ापति हनुमान मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जैसे ही वे आईटीबीपी गेट के पास पहुंचे, तभी नो-एंट्री क्षेत्र में घुसे एक डंपर ने अचानक पीछे आते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी और दोनों को कुचल दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि गुना बायपास पर लगे हाइट लिमिट पोल के कारण डंपर चालक वाहन को तेज गति से पीछे ला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवारों ने चालक को आवाज भी दी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। इस लापरवाही ने दो जिंदगियां छीन लीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं इस घटना ने शहर में भारी वाहनों की आवाजाही और ट्रैफिक नियमों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *