घुमाने के बहाने नाबालिग को BIKE से झांसी ले गया अजय: मधुर मिलन गार्डन में जबरन शादी कर किया RAPE, गिरफ्तार

शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में 4 महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अजय उर्फ पहलवान पुत्र रामसेवक अहिरवार (24) निवासी बसई, हाल मसीहगंज सीपरी बाजार झांसी को 2 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत 5 नवंबर 2025 को हुई थी, जब चांदनी चौक पिछोर निवासी परिजन ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 2 जनवरी 2026 को पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब कर बयान लिए, जिनके आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता को घूमाने के बहाने मोटरसाइकिल से झांसी ले जाकर मधुर मिलन गार्डन में रखा और जबरन शादी कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस टीम ने सीडीआर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी। आखिरकार उसे पकड़कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीतू सिंह, उप निरीक्षक बीएल दोहरे, सहायक उप निरीक्षक जहान सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
