swatantra shivpuri 25

मंदिर से हनुमान प्रतिमा चोरी, कुएं में मिली: 30 फीट पानी निकालकर बरामद, ग्रामीणों में आक्रोश

swatantra shivpuri 25

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के कूड़ा राई गांव में आस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां प्राचीन हनुमान मंदिर से करीब ढाई फीट ऊंची प्रतिमा चोरी कर कुएं में फेंक दी गई। रविवार सुबह प्रतिमा गायब होने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। हाल ही में मंदिर का नया भवन बना था और 21 मई को प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे की तैयारियां चल रही थीं, इसी बीच यह घटना हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मंदिर के पास कुएं के किनारे सिंदूर के निशान मिले। शक के आधार पर पुलिस ने पंप लगाकर करीब 30 फीट पानी निकलवाया और ग्रामीणों की मदद से कुएं में उतरकर प्रतिमा को बरामद किया। बताया गया कि आरोपी ने प्रतिमा को कोयले से घिसकर काला भी कर दिया था, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया।

घटना के विरोध में ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी एकजुट हो गए और सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *