swatantra shivpuri 24

SHIVPURI में 2 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: रेलवे मालगोदाम के पास पकड़ा गया आरोपी

swatantra shivpuri 24

शिवपुरी। शहर में नशे के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 17.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना की तस्दीक करते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू राठौर (36) निवासी फतेहपुर टोंगरा रोड बताया।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 17.60 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके बाद मौके पर ही विधिवत जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से स्मैक के स्रोत और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है, जिससे इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचा जा सके।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उपनिरीक्षक सुमित शर्मा, मुरारी यादव सहित गजेंद्र परिहार, शैतान सिंह, महेश भास्कर, मोहन चौहान, राजवीर सिंह, संतोष बैस, सुमित सेंगर, सोमवीर सिंह, दीपक दिलेवर और दिनेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *