swatantra shivpuri 18

SHIVPURI को मिली नई महिला SP : यांगचेन भूटिया को कमान, अमन राठौड़ इंदौर रवाना, 62 IPS के तबादले

swatantra shivpuri 18

भोपाल/शिवपुरी। मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी यांगचेन डोलकर भूटिया को शिवपुरी जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले इंदौर देहात में एसपी के रूप में कार्यरत थीं और अपने सख्त व प्रभावी प्रशासनिक कामकाज के लिए जानी जाती हैं। वहीं वर्तमान एसपी अमन सिंह राठौड़ का तबादला इंदौर कर दिया गया है।

राज्य सरकार के इस फैसले को शिवपुरी में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। भूटिया के नेतृत्व से जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

खास बात यह है कि उनके पति सूरज सिंह वर्मा, जो स्वयं 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, उन्हें अब भिंड जिले का एसपी बनाया गया है। इस तरह पति-पत्नी दोनों पड़ोसी जिलों शिवपुरी और भिंड की कानून व्यवस्था संभालेंगे, जो प्रशासनिक दृष्टि से एक दिलचस्प संयोग माना जा रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *