swatantra shivpuri 16

40 साल की सेवा के बाद देवेंद्र शर्मा सेवानिवृत्त: सम्मान समारोह में भावुक विदाई, योगदान को किया गया याद

swatantra shivpuri 16

शिवपुरी। लोक निर्माण विभाग में 40 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद स्थल सहायक देवेंद्र कुमार शर्मा (मड़वास) के सेवानिवृत्त होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन, जिला इकाई शिवपुरी द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने की, जबकि संचालन पंडित प्रभुदयाल चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर समाजजनों ने श्रीफल, शॉल, माला, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके लंबे सेवाकाल को याद किया।

मुख्य अतिथि उपयंत्री देवेश कुमार पांडे ने कहा कि देवेंद्र शर्मा का कार्य व्यवहार और विभाग के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरगोविंद शर्मा ने इसे एक नए जीवन की शुरुआत बताते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति आराम, परिवार और अधूरे सपनों को पूरा करने का अवसर है। पंडित कैलाश नारायण मुद्गल ने भी इसे जीवन का नया और सुकून भरा अध्याय बताया।

अपने उद्बोधन में देवेंद्र कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में सीखते रहना ही आगे बढ़ने की कुंजी है। अनुभव ही व्यक्ति को बेहतर बनाता है और वही दूसरों को सिखाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप शर्मा, एनपी अवस्थी, रामप्रकाश शर्मा, कुंज बिहारी पाराशर, राजेंद्र पांडे, सुरेंद्र पाठक, नरेंद्र शर्मा, रमेश चंद्र भार्गव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *