मानवाधिकार आयोग मित्र माथुर का प्रथम नगरागमन: राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

शिवपुरी। मानवाधिकार आयोग मप्र द्वारा जिले के नवनियुक्त आयोग मित्र वीरेंद्र माथुर (चीकू) के नगर आगमन पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश कार्यालय पर स्वागत किया गया। नियुक्ति के बाद माथुर पहली बार भोपाल से शिवपुरी आए। नगर आगमन पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश कार्यालय राजेश्वरी रोड पर पहुंच कर माथुर ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्पहार अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
तत्पश्चात समिति सदस्यों,मीडियाकर्मियों और मित्र मंडली द्वारा पुष्पहार पहना कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत माथुर ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे अपने दायित्व के प्रति आप सभी की मंशा के अनुरूप खरा उतरने की भरसक कोशिश करेंगे तथा इस कार्य में सभी भाइयों का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
माथुर का स्वागत करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश महासचिव अजय सिंह कुशवाह,भाजपा के मीडिया प्रभारी अन्नू श्रीधर, जितेंद्र समाधिया एडवोकेट, पत्रकारगण राज्यवर्धन सिंह गौर,जकी अहमद खान,ध्रुव शर्मा,अशरफ खान,सलीम खान,मनोज सोनी,गिरीश अवस्थी,गजेंद्र यादव, ललित गुप्ता एवं मयंक जैन आदि शामिल थे।
