swatantra shivpuri 14

पुलिस चौकी के सामने मंदिर में चोरी: 20 फीट दूरी पर ताला तोड़कर घंटे-घंटियां ले उड़े चोर

swatantra shivpuri 14

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी के ठीक सामने स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार रात चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। चौकी से महज 20 फीट की दूरी पर अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और भारी-भरकम घंटे व घंटियां चुरा ले गए। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, चोर मंदिर से करीब 5-5 किलोग्राम के दो बड़े घंटे और 2-2 किलोग्राम की चार घंटियां ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी नजदीक पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरों का बेखौफ होकर चोरी करना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। लोगों ने आशंका जताई है कि नशे के आदी तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा, जो क्षेत्र में सक्रिय हैं।

घटना के बाद रहवासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि चौकी के सामने ही इस तरह की वारदात हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। मामले में मगरौनी चौकी प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *