swatantra shivpuri 10

भागवत कथा के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने उठाया गांव का नाम दाबर अली से दाबर बली बदलने का मुद्दा

swatantra shivpuri 10

शिवपुरी। जिले की नरवर तहसील के ग्राम दाबर अली में आयोजित भागवत कथा के मंच से गांव के नाम परिवर्तन की मांग जोर पकड़ गई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने कथा पंडाल में मौजूद ग्रामीणों से गांव का नाम ‘दाबर अली’ से बदलकर ‘दाबर बली’ करने का आह्वान किया। उनके प्रस्ताव पर उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया और इसे लेकर सामूहिक संकल्प लिया। व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य कृष्णानंद गिरी महाराज ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए आशीर्वाद दिया, जिससे यह मुद्दा पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया।

धैर्यवर्धन ने अपने संबोधन में कहा कि गांव में शत-प्रतिशत हिंदू आबादी निवास करती है और यहां किसी पीर-पैगंबर का वंशज नहीं रहता, ऐसे में वर्तमान नाम उपयुक्त नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि भविष्य में नाम को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है, जबकि ‘दाबर बली’ नाम रखने से हनुमान जी की आस्था और शक्ति का प्रतीक गांव से जुड़ा रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर और सिद्ध कुआं मौजूद है, जो इस नाम परिवर्तन के पक्ष में मजबूत आधार बनाता है।

उन्होंने सरपंच चंद्रभान सिंह रावत को सुझाव दिया कि कथा समापन के बाद ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर इसे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ब्लॉक व जिला पंचायत तक भेजा जाए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भी इस मांग का समर्थन किया, जिससे यह मुद्दा अब एक स्थानीय जनआंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *