SHIVPURI NEWS-तेज आंधी से हड़कंप: दीवार गिरी, कई घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

शिवपुरी। दोपहर में आए तेज आंधी-तूफान ने शहर में अफरा-तफरी मचा दी। कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए, जबकि पोलो ग्राउंड की दीवार ढहने से लोग घायल हो गए। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
एडीएम दिनेश शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत विजय राज और एसडीएम आनंद राजावत मौके पर पहुंचे। नगर पालिका टीम के साथ मिलकर महल कॉलोनी, माधव चौक, ग्वालियर बायपास सहित दर्जनभर स्थानों से गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां एक भर्ती है, जबकि दो अन्य का नवजीवन अस्पताल में इलाज जारी है। अधिकारी लगातार अस्पताल पहुंचकर इलाज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
