image 1

SHIVPURI NEWS-एसडीएम करैरा के प्रयासों से फिर गुलजार हुई करेरा मंडी

image 1

शिवपुरीकलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन एवं करैरा एसडीएम अनुराग निगवाल के सतत प्रयासों से कृषि उपज मंडी करैरा एक बार फिर रौनक से भर उठी। शुक्रवार को मंडी प्रांगण में किसानों की फसलों की डाक बोली के दौरान व्यापारियों और किसानों की अच्छी खासी मौजूदगी रही।

एसडीएम अनुराग निगवाल, तहसीलदार ललित शर्मा एवं मंडी सचिव मनोहर घोष मंडी पहुंचकर स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों की उपज की पारदर्शी डाक बोली लगवाकर उन्हें उचित मूल्य दिलवाया। प्रशासन की सक्रियता से किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान किसान प्रतिनिधियों द्वारा एसडीएम अनुराग निगवाल का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। वहीं मंडी परिसर में किसानों एवं आमजन के लिए प्याऊ का शुभारंभ भी किया गया, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिलेगी।

मंडी कार्यालय में व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने भी एसडीएम का स्वागत-सम्मान कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही हम्माल एवं तुलावटी प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि प्रशासन की सख्ती और सक्रियता के चलते मंडी में फिर से व्यवस्थित व्यापार शुरू हुआ है और उन्हें अपनी उपज का सही दाम मिल रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *