image

SHIVPURI NEWS-फिजीकल पुलिस ने सट्टा खिला रहे एक आरोपी को दबोचा

image

शिवपुरी। थाना फिजीकल पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घोषीपुरा क्षेत्र से एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी विजय माझी (26) निवासी पुरानी कलारी, आम लोगों को 1 रुपये के बदले 90 रुपये का लालच देकर सट्टा पर्ची काटते पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से सट्टा पर्ची और 510 रुपये नगद जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4क के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम प्रआर अमित कुमार, आरक्षक पुष्पेन्द्र, नरेन्द्र राठौड़, अजय यादव और जितेन्द्र की अहम भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *