swatantra shivpuri 8

नाबालिग घर से भागकर पहुंची वृंदावन: पीछे से प्रेमी भी पहुंच गया, बालिग होते ही जयपुर पहुंचकर शादी रचाई, अब पुलिस ने उठा ली

swatantra shivpuri 8

शिवपुरी। खबर जिले के खौड़ चौकी क्षेत्र से है। जहां 6 माह पहले अपहृत हुई नाबालिग को आज बालिग होने के साथ दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 6 माह पहले अक्टूबर 2025 को ग्राम आसपुर की रहने वाली 17 बर्षीय किशोरी अपने घर से वगैर बताए लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने तलाश किया लेकिन न मिलने पर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में खौड़ चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस के अनुसार दस्तयाब के दौरान युवती ने बताया कि वह घर से भागकर वृंदावन गई थी। कुछ समय बाद गांव का ही रहने बाला उसका प्रेमी भी वृंदावन पहुंच गया और बालिग होने तक दोनो वहीं रहे। इसके बाद दोंनो जयपुर आ गए जहां उन्होने शादी कर ली और दोनो एक साथ पति पत्नि की तरह रह रहे थे। पुलिस दिए कथन में उसका कहना है कि बालिग होने के बाद उसने अपनी मर्जी से शादी की है।

खौड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि फिलहाल अपहरण के मामले में लापता किशोरी को जयपुर से दस्तयाब कर लिया गया। जिसे अभी परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *