swatantra shivpuri 4

मां के अपमान के बदले में सौतेले भाई की मां का गोली मारकर मर्डर: भाई को मारने गया था आरोपी, गिरमानी के निकेंद्र रावत सहित 2 गिरफ्तार

swatantra shivpuri 5

शिवपुरी। जिले के तेन्दुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेहरवारा में हुई वृद्ध महिला की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी असल में महिला के बेटे की हत्या करने आए थे, लेकिन बीच में मां के आ जाने के कारण उसे ही मौत के घाट उतार दिया गया।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतिका रामसखी धाकड़ के पति स्व. लक्ष्मीनारायण ने दो शादियां की थीं, जिसमें से एक पत्नी खेत पर और दूसरी गांव में रहती थी। मृतिका का बेटा मुनेश धाकड़ अक्सर अपनी सौतेली मां के चरित्र पर लांछन लगाता था और उन्हें बदचलन कहता था। इसी बात से आक्रोशित होकर सौतेली मां के बेटे पुष्पराज धाकड़ ने अपने साथी निकेन्द्र रावत के साथ मिलकर मुनेश को जान से मारने की साजिश रची।

घटना वाले दिन यानी 22 अप्रैल 2026 को आरोपी मुनेश की हत्या करने पहुंचे थे, लेकिन वहां मुनेश की जगह उसकी 65 वर्षीय मां रामसखी सामने आ गई। गुस्से में आकर आरोपियों ने वृद्ध महिला पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 103 (1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने डेहरवारा से लेकर शिवपुरी तक के रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और सायबर सेल की तकनीकी मदद ली। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने 30 अप्रैल 2026 को घेराबंदी कर निकेन्द्र रावत (23 वर्ष) गिरमानी (गोवर्धन) हाल निवासी शिवपुरी और पुष्पराज उर्फ प्राकुल धाकड़ (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर की एक पिस्टल, 4 कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस महत्वपूर्ण सफलता में तेन्दुआ थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, सउनि जितेन्द्र जाट, सायवर सेल के प्रधान आरक्षक विकास चौहान, आरक्षक महेन्द्र यादव और पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *