SHIVPURI NEWS-ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल

शिवपुरीI जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में एनएच-46 पर गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार 25 मजदूरों में से एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। हादसा अनंतपुर मोड़ के पास हुआ, जहां मजदूरी कर लौट रहे लोग अचानक दुर्घटना का शिकार हो गए।
घायलों में रामप्यारी आदिवासी, शिवानी आदिवासी, लाखन बाई, भागनदे, बबलेश, प्रवीण, रजनी, अरविंद, सोनम, रूपा, चंचल, बती, पूजा, राधा सहित अन्य शामिल हैं। सभी को तत्काल कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से 5-6 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
