1000629875

19 साल की युवती घर से बिना बताए लापता, पुलिस ने 1 घंटे में पकड़कर परिजनों को सौंपा

1000629875

शिवपुरी। फिजीकल पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में महज 1 घंटे के भीतर 19 वर्षीय युवती को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इन्द्रा कॉलोनी निवासी परिजनों ने 29 अप्रैल को युवती के अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना फिजीकल पुलिस ने तेजी दिखाते हुए युवती को सिर्फ एक घंटे में ढूंढ निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई ने संभावित अनहोनी को टाल दिया।इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़, उप निरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए मिशन को अंजाम दिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *