दहेज के लिए 24 साल की शोभा शर्मा को घर से निकाला, मामला दर्ज

पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के समसपुर गांव से आ रही है। जहाँ एक 24 वर्षीय महिला ने अपने परिवार के लोगो पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए घर से निकालने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस थाना पोहरी में की जहाँ पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार शोभा 24 पत्नी देवू शर्मा उम्र 24 साल निवासी समसपुर ने पोहरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शोभा का कहना है कि उसकी मई 2016 में देवू पुत्र द्वारिका से शादी हुई थी। पति और सास दहेज में बाइक और 50 हजार रुपए कैश मांग रहे थे।
आए दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। हर रोज उसे प्रताड़ित कर ताने मारते थे जिससे वह तंग आ चुकी थी। चूंकि कोई संतान नहीं होने पर चुपचाप थी। लेकिन 17 नवंबर की रात पति व साल ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति देवू और सास कमलेश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।